आओ प्रभु की आराधना करें / OH, WORSHIP THE LORD!
आओ प्रभु की आराधना करें / OH, WORSHIP THE LORD! By D. C. S. Rao Language: Hindi Published By Masihi Sahitya Sanstha आओ प्रभु की आराधना करें कुलुस्सियों को लिखे अपने पत्र में, प्रेरित पौलुस ने लिखा, फ्सब कुछ उसी के द्वारा और उसी के लिए सृजा गया। वही सब वस्तुआें में प्रथम है, और सब वस्तुएँ उसी में स्थिर रहती हैं। वही देह, अर्थात् कलीसिया का सिर है। वही आदि है और मरे हुओं में से जी उठने वालों में पहलौठा है जिससे कि सब बातों में उसी को प्रथम स्थान मिले।य् पवित्र शास्त्र प्रभु यीशु मसीह के प्रति एक विश्वासी के आत्मिक कर्तव्य और जवाबदेही पर ज़ोर देने के अलावा, एक भरपूर रूप में यह भी स्पष्ट कर देता है कि वही एकमात्र आराध्यदेव है जो सर्वश्रेष्ठ/सर्वोच्च है। फ्स्तुति-बलिय् हमारे होठों का वह फल है जो सर्व-शक्तिशाली परमेश्वर के प्रति हमारी आराधना, धन्यवाद, और आभार की अभिव्यक्ति होता है, और आराधना का समय सबसे महत्वपूर्ण और गंभीर समय होता है। इसलिए, पूरी निष्ठा के साथ परमेश्वर के वचन में परिश्रम करना, और प्रभु यीशु मसीह के व्यक्तिपन और काम के बारे में किए गए चिंतन-मनन से भरे विचारों द्वारा अपने हृदयों को पूरी तरह तैयार करना ही एक विश्वासी का एकमात्र लक्ष्य होना चाहिए। प्रभु की कृपा से, विश्वासियों की आराधना के लिए, इस पुस्तक में पवित्र शास्त्र के अलग-अलग भागों पर किए गए चिंतन-मनन के कुछ विषय लिखे गए हैं। मेरा भरोसा है कि विश्वासी इन शब्दों से प्रोत्साहित होंगे। शीर्षक फ्आराधनाय् श्रंृखला में लिखी जाने वाली पुस्तकों में से यह पहली पुस्तक है, और प्रभु ने चाहा तो आने वाले समय में बाक़ी पुस्तकें भी लिखी जाएँगी। मैं सभी विश्वासियों से नम्रतापूर्वक यह निवेदन करना चाहता हूँ कि इस काम में आप अपनी प्रार्थनाओं द्वारा मेरा समर्थन करें। आपके सुझावों का हर समय स्वागत है। परमेश्वर ने नई दिल्ली में स्थित एक स्थानीय कलीसिया में मुझे झुण्ड की रखवाली करने की जि़म्मेदारी सौंपी है। अब तक मसीही साहित्य संस्था (एम-एस-एस-) द्वारा प्रकाशित द्विभाषी अंग्रेज़ी/हिन्दी पुस्तकों के कुछ शीर्षक इस प्रकार हैंः 1- बाइबल में से उत्साहवर्धक संदेश (ऐक्ज़्हॉर्टेशन्ज़ फ्रॉम द बाइबल - 2021) 2- बाइबल आधारित चिंतन (बिब्लिकल मैडिटेशन्ज़ - 2022) 3- बाइबल अध्ययन - कुछ चुने हुए विषय (बाइबल स्टडीज़ - 2023) 4- फिलेमोन (हरेक पद की व्याख्या - 2023) 5- रूत (अपनी कहानी बताते हुए - 2023) 6- ओबद्याह (हरेक पद की व्याख्या - 2024)। अगर आप इन पुस्तकों की प्रतियाँ प्राप्त करना चाहते हैं तो कृपया प्रकाशक से संपर्क करें। -डी. सी. एस. राव
Variants (1)
- Default Title — 150.00 INR — In stock
AI Readiness
Good foundation, but some important product data is still missing.