Chitra Ko Padhna

Chitra Ko Padhna

Brand: Eklavya
80.00 INR In stock Buy at Merchant

शिक्षा का प्राथमिक उद्देश्य विद्यार्थियों की क्षमताओं, बुद्धि और विवेक को विभिन्न तरीकों से विकसित करना है। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए केवल पाठ्यपुस्तकों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। किताबों या लिखित शब्दों के महत्व को नज़रअन्दाज़ नहीं किया जा सकता, लेकिन दूसरे शैक्षिक साधनों का उपयोग भी उतना ही ज़रूरी है। इन साधनों की मदद से बच्चों की पढ़ाई सुखद और मज़ेदार बनाई जा सकती है। शिक्षक या माता-पिता खुद भी ऐसे साधन बना सकते हैं, लेकिन समय, सामग्री और ज़रूरी विशेषज्ञता व प्रशिक्षण की कमी को देखते हुए पहले से तैयार साधन उन्हें उपलब्ध करा देना उनके काम को थोड़ा हल्का और आसान बना देगा। 'चित्र को पढ़ना' ऐसा ही एक साधन है। यह किताब न केवल प्री-प्राइमरी या प्राइमरी कक्षाओं के छोटी उम्र के बच्चों के लिए उपयोगी साबित होगी, बल्कि माध्यमिक कक्षाओं में भी भाषा जैसे विषयों के शिक्षण में इसका उपयोग किया जा सकता है।

Variants (1)
  • Default Title — 80.00 INR — In stock

How AI sees this product

The more complete this product's details, the more confidently AI assistants can understand and recommend it.

80%