प्रसन्नता का रहस्य / THE SECRET OF HAPPINESS
प्रसन्नता का रहस्य / THE SECRET OF HAPPINESS By Rev. Dr. Billy Graham Language: Hindi Published By Masihi Sahitya Sanstha प्रसन्नता का रहस्य रेव्ह॰ डॉ॰ बिली ग्राहम वर्तमान समय में मनुष्य विपत्तियों से घिरा पड़ा है। पारिवारिक शान्ति पाने के लिए मनुष्य विभिन्न तरह के कार्य कर रहा है जिससे उसे आत्मिक शान्ति मिल सके। यह परेशानी गरीब लोगों की ही नहीं बल्कि अमीर लोगों की भी है कि वे स्वयं को कैसे प्रसन्न रखें। प्रसन्नता की खोज में वे लम्बी यात्राएँ करते हैं, यज्ञ कराते हैं, लोगों को भोजन बाँटते हैं, बड़े-बड़े धार्मिक स्थानों में जाते हैं, बड़े-बड़े दान देते हैं लेकिन फिर भी वे प्रसन्न नहीं रह पाते हैं। यह पुस्तक उन लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है जो अपने जीवन में शान्ति व प्रसन्नता की खोज कर रहे हैं। प्रसन्नता व शान्ति हमारे हृदय से ही उत्पन्न होती है। इसके लिए हमें कर्म-काण्ड, लम्बी यात्राएँ या अन्य पूजा-पाठ करने की आवश्यकता नहीं है। प्रसन्नता व शान्ति हमारे द्वारा सांसारिक कार्य करने में ही छुपी है। इस पुस्तक में वो कौन से कार्य हैं जिन्हें करने से हम प्रसन्नता व शान्ति प्राप्त कर सकते हैं। कृपया आप खुले हृदय से इस पुस्तक को पढ़ें। मेरा विश्वास है कि ये छोटी सी पुस्तक आपके जीवन में प्रसन्नता व शान्ति की खोज करने में लाभकारी सिद्ध होगी। -प्रकाशक
Variants (1)
- Default Title — 100.00 INR — In stock
AI Readiness
Good foundation, but some important product data is still missing.