बुद्धि का मार्ग / THE WAY OF WISDOM (Hindi)

बुद्धि का मार्ग / THE WAY OF WISDOM (Hindi)

Brand: Masihi Sahitya Sanstha
SKU: MSS-MS-00178
450.00 INR In stock Buy at Merchant

बुद्धि का मार्ग / THE WAY OF WISDOM (Hindi) By Zac Poonen Language: Hindi Published By Masihi Sahitya Sanstha बुद्धि का मार्ग नीतिवचन की पुस्तक में हम अक्सर इन बुद्धि, ज्ञान और समझ शब्दों को पाते हैं, और ये तीनों ही शब्द आपस में एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। नई वाचा में भी ये तीनों शब्द हमें एक साथ कुलुस्सियों 1:9 में मिल जाते हैं। हम यह कह सकते हैं कि बुद्धि का अर्थ एक ईश्वरीय तरीक़े से काम करना और बोलना होता है - एक ऐसा तरीक़ा जिसके अनुसार परमेश्वर काम करता और बोलता है और जिस तरह वह हमें काम करता और बोलता हुआ देखना चाहता है। ज्ञान परमेश्वर को जानना है, जो कि अनन्त जीवन है। हम यह कह सकते हैं कि नीतिवचन की पुस्तक पुरानी वाचा में नई वाचा की पुस्तक है, क्योंकि इस पुस्तक में ऐसा बहुत कुछ है, जैसा कि हम आगे देखेंगे, जो नई वाचा में हमसे सम्बंधित है। नीतिवचन की पुस्तक मूर्खों के बारे में बहुत कुछ कहती है। नीतिवचन की पुस्तक, पुरानी वाचा की दूसरी किसी भी पुस्तक से ज़्यादा, मूर्खों के बारे में बात करती है। असल में, इस पुस्तक में, मूर्खोें के विषय में छियासठ बातें लिखी हैं और आलसी या निकम्मे लोगों के विषय में अठाईस बातें बताती है। अगर हम अपने मन में सिर्फ ये दो बातें याद रखें, तो हम पाएँगे कि नीतिवचन ऐसे लोगों के विषय में बात करती है जो पूरे हृदय से समर्पित नहीं होते और जो बुद्धिमान नहीं होते। जब हम भजन संहिता और नीतिवचन की पुस्तकें देखते हैं, जो पुरानी वाचा में साथ-साथ हैं, तो हम पाते हैं कि भजन संहिता मुख्य तौर पर एक ऐसे मनुष्य के विषय में है जो प्रार्थना, स्तुति या पुरानी वाचा की आराधना द्वारा परमेश्वर से बात करता है, लेकिन नीतिवचन मुख्य तौर पर हमारे साथी मनुष्यों के साथ हमारे आचरण के बारे में बात करते हैं। यीशु ने जो दो आज्ञाएँ दीं वे ये हैं कि हम अपने पूरे हृदय से परमेश्वर से प्रेम करें और अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम करें। भजन संहिता और नीतिवचन की पुस्तकें इन दोनों ही आज्ञाओं को एक-दूसरे के साथ ले आती हैं।

Variants (1)
  • Default Title — 450.00 INR — In stock

AI Readiness

Good foundation, but some important product data is still missing.

84%