Vishwa Prapanch
आज जर्मनी के जगद्विख्यात प्राणितत्त्ववेत्ता हैकल की परम प्रसिद्ध पुस्तक ‘रिडल् आव् द यूनिवर्स’ हिन्दी पढ़नेवालों के सामने रखी जाती है । यह अनात्मवादी आधिभौतिक पक्ष का सिद्धान्त ग्रन्थ है । इसमें नाना विज्ञानों से प्राप्त उन सब तथ्यों का संग्रह है जिन्हें भूतवादी अपने पक्ष के प्रमाण में उपस्थित करते हैं । जिस समय यह ग्रन्थ प्रकाशित हुआ योरप में इसकी धूम सी मच गई । अकेले जर्मनी में दो महीने के भीतर इसकी 9000 प्रतियाँ खप गर्इं । योरप की सब भाषाओं में इसके अनुवाद निकले । अँगरेजी की तो लाखों कॉपियाँ पृथ्वी के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक पहुँच गर्इंं । इस पुस्तक ने सबसे अधिक खलबली पादरियों के बीच डाली जिनकी गालियों से भरी हुई सैकड़ों पुस्तकें इसके प्रतिवाद में निकलीं ।
Variants (1)
- Default Title — 675.00 INR — In stock
AI Readiness
Good foundation, but some important product data is still missing.
81%